सी.जी. पी.ई.टी. 2024 (छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा) एक राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा है| यह परीक्षा हर साल छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CPEB) द्वारा करायी जाती है| प्रत्येक वर्ष अधिक संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा मे भाग लेते है| यह परीक्षा इंजीनियरिंग कोर्स मे प्रवेश देने के लिए आयोजित करायी जाती है जिसे सी.जी. व्यापम (CG Vyapam) के नाम से भी जाना जाता है| इस परीक्षा के द्वारा छात्र विभिन्न सरकारी एव गैर-सरकारी कॉलेजो के इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला ले सकते है| इस लेख मे CG PET 2024 (छत्तीसगढ़ पी.ई.टी) परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ, प्रवेश पत्र, परीक्षा का प्रारूप एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का सम्पूर्ण विवरण दे रहे हैं।
CG PET 2024 अधिसूचना – परीक्षा तिथि जारी
CG PET 2024 परीक्षा तिथि जारी कर दी गयी है। यह परीक्षा 6 जून 2024 को आयोजित करायी जाएगी । अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
CG PET परीक्षा तिथियाँ 2024
छात्र यहाँ CG PET 2024 की महत्वपूर्ण तिथियाँ (CG PET Exam Dates) देख सकते हैं |
कार्यक्रम | तिथियाँ |
ऑनलाइन आवेदन आरम्भ | मई 2024 |
आवेदन तथा ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | जून 2024 |
आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया | जून 2024 |
प्रवेश पत्र की उपलब्धता | जून 2024 |
परीक्षा तिथि | 6 जून 2024 |
उत्तर कुंजी जारी | जुलाई 2024 |
उत्तर कुंजी में आपत्ति | जुलाई 2024 |
परीक्षाफल घोषणा की तिथि | अगस्त 2024 |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी | अगस्त 2024 |
काउंसलिंग की तिथि | अगस्त 2024 |
CG PET आवेदन पत्र 2024
छात्रों को सूचित किया जाता है की आवेदन करने से पूर्व सूचना विवरणिका को ध्यान पूर्वक पढ़ लें:
- आवेदक आवेदन पत्र (CG PET Application Form) ऑनलाइन माध्यम के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
- आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम द्वारा मई 2024 से भरना आरम्भ हो सकते है ।
- यह अनिवार्य है की छात्र ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना आधार कार्ड/पैन कार्ड संख्या (PAN)/ड्राइविंग लाइसेंस संख्या आदि अवशय भरें|
- आवेदक को अपना रंगीन फ़ोटो (5 से.मी. चौडाई X 5 से.मी. लम्बाई) और अंगूठे का निशान (JPEG) फॉर्मेट मे अपलोड करना होगा|
- एक बार आवेदन पत्र जमा होने के बाद, छात्रों को सुधार करने की सुविधा भी दी गयी है |
- छात्रों को सूचित किया जाता है की वे अपने आवेदन पत्र को संभाल कर रखें ।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग के छात्रों को रु. 200/- का भुगतान करना होगा|
- आरक्षित श्रेणी के छात्रों को रु. 100/- का भुगतान करना होगा|
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क रु. 150/- होगा|
- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी द्वारा कोई शुल्क नही लिया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के लिए ICICI और SBI बैंक की सुविधा ले सकते हैं|
आवेदन करने के लिए पात्रता
छात्र आवेदन करने से पहले पात्रता (CG PET Eligibility Criteria) को अवश्य जाँच कर लें| आवेदन करने के लिए पात्रता नीचे दी गयी है:
- राष्ट्रीयता: आवेदक भारतीय मूल का निवासी होना चहिये|
- अधिवास पात्रता: आवेदक के पास छत्तीसगढ़ राज्य का अधिवास (Domicile)सर्टिफिकेट होना आवश्यक है|
शैक्षिक योग्यता:
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम मे प्रवेश के लिए पात्रता:
- शैक्षिक योग्यता: छात्रों को 12 परीक्षा को छत्तीसगढ़ बोर्ड या किसी अन्य बोर्ड से पास करनी होगी|
- विषय: छात्रों को 12 परीक्षा को भौतिकी, गणित के साथ-साथ जीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/जेव प्रोद्योगिकी के साथ उत्तीर्ण करनी होगी|
- प्रतिशत मानदंड: परीक्षा मे शामिल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 45% अंक (40% आरक्षित वर्गों के लिए) प्राप्त करना अनिवार्य है|
- जो छात्र अभी 10+2 या समकक्ष कक्षा मे पड़ रहे है,वे भी इस परीक्षा को दे सकते है|
कृषि इंजीनियरिंग मे प्रवेश के लिए पात्रता:
- आयु सीमा: प्रवेश के समय आवेदक की आयु 16 वर्ष (पूर्ण) होनी चाहिए |
- शैक्षिक योग्यता: छात्रों को 10+2 परीक्षा को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ उत्तीण करनी होगी|
- प्रतिशत मानदंड: छात्रों को न्यूनतम 50% अंक PCM और English के साथ उत्तीण करनी होगी (40% for SC/ST/OBC).
- जो छात्र अभी 2024 मे 12th या समक्ष परीक्षा मे पड़ रहे है वे भी इस परीक्षा मे भाग ले सकते है|
CG PET परीक्षा का प्रारूप
छात्र यहाँ परीक्षा का प्रारूप (CG PET Exam Pattern) की पूरी जानकारी देख सकते है |
- पाली: यह परीक्षा दो पाली मे संपन्न की जाएगी| परीक्षा एक बार सुबह और दूसरी बार दोपहर मे करायी जाएगी|
- प्रश्नों की संख्या: परीक्षा मे 150 प्रश्न पूछे जायेंगे|
- प्रश्नों का प्रकार: प्रश्नपत्र मे बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे|
- अंकन योजना: एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा|
- नकारात्मक अंकन:इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा|
विषय | प्रश्नों की संख्या | पूर्ण अंक |
भोतिक विज्ञान | 50 | 50 |
रसायन विज्ञान | 50 | 50 |
गणित | 50 | 50 |
पूर्णांक | 150 | 150 |
CG PET पाठ्यक्रम 2024
छत्तीसगढ़ पी.ई.टी का पाठ्यक्रम (CG PET Syllabus) CPEB के द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा | छात्र इस परीक्षा मे उत्तीण होने के लिए 12 कक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से पढ़ ले| छात्र जिस पाठ्यक्रम मे प्रवेश लेने चाहता है उसके अनुसार वह पूछे जाने वाले विषयों की तैयारी कर सकता है| छात्रों को भौतिक, रसायन, गणित और अंग्रेजी के विषयों का अध्ययन करना होगा|
परीक्षा की तैयारी
- परीक्षा की तैयारी(CG PET Preparation Tips) की लिए NCERT की क़िताबो से पढ़ सकते है|
- सबसे पहले अपना पूर्ण पाठ्यकर्म जाँच ले और उस के अनुरूप पढ़ें|
- छात्रों को निर्देश दिया जाते है की वह परीक्षा की तैयारी करने से पूर्व परीक्षा का प्रारूप जाँच लें|
- एक सही समय सारणी को तैयार करे और उसके अनुसार अध्ययन करे|
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्यन अवशय करे|
CG PET प्रवेश पत्र 2024
छात्र प्रवेश पत्र को वेबसाइट के द्वारा डाउनलोड कर सकते है | छात्र छत्तीसगढ़ पी.ई.टी 2024 प्रवेश पत्र (CG PET Admit Card) जून 2024 से प्राप्त कर सकेंगे ।परीक्षा केंद्र मे प्रवेश करने के लिए छात्रों को पहचान पत्र (Identity Card) दिखाना होगा| छात्र अपना प्रवेश पत्र अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करके उपलब्ध कर सकते है| छात्रों को सूचित किया जाता है की अपने प्रवेश पत्र को काउंसलिंग प्रक्रिया तक सुरक्षित रखें|
CG PET उत्तर कुंजी 2024
परीक्षा के कुछ दिनों बाद छात्रों को उत्तर कुंजी उपलब्ध कर दी गयी है। परीक्षा बोर्ड model answer key को वेबसाइट मे जारी कर दिया जाएगा | उत्तर कुंजी (CG PET Answer Key) के माध्यम से आवेदक अपने उत्तरों का अनुमान लगा सकता है| उत्तर कुंजी जुलाई 2024 से प्रकाशित कर दी जाएगी ।
सीटों का आरक्षण (Seat Reservation)
वर्ग | आरक्षण (%) |
सामान्य वर्ग | 42% |
अनूसूचित जाति (SC) | 12% |
अनूसूचित जनजाति (ST) | 32% |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 14% |
CG PET परीक्षाफल 2024
छात्र सी.जी. पी.ई.टी. 2024 का परीक्षाफल (CG PET Result) ऑनलाइन माध्यम द्वारा वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे | छात्र अपने परीक्षाफल को आगे आने वाली आगामी प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें | छत्तीसगढ़ पी.ई.टी परीक्षाफल अगस्त 2024 मे जारी कर दिए जाएँगे । परीक्षाफल के आधार पर एक अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी |
Also Check:
CG PET काउंसलिंग 2024
सी.जी. पी.ई.टी. काउंसलिंग (CG PET Counselling) अगस्त 2024 मे आयोजित करायी जाएगी | काउंसलिंग के लिए छात्र वेबसाइट द्वारा जानकारी ले सकते है| काउंसलिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करायी जायेगी| किसी भी छात्र को अलग से काउंसलिंग कॉल लैटर नहीं भेजा जायेगा| छात्रों को दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा|
काउंसलिंग के लिए जरुरी दस्तावेज:
- सी.जी. पी.ई.टी. 2024 परीक्षा का प्रवेश-पत्र और परीक्षाफल |
- 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की मार्कशीट एव पासिंग सर्टिफिकेट |
- मूल निवास प्रमाण पत्र |
- श्रेणी प्रमाण पत्र |
- PWD सर्टिफिकेट |
- पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ |
अगर छात्र छत्तीसगढ़ CG PET (सी.जी. पी.ई.टी.) 2024 सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहतें है तो नीचे दिए गए बॉक्स मे अपना प्रश्न लिखें |
The post CG PET 2024 (छत्तीसगढ़ पी.ई.टी.) – आवेदन से काउन्सलिंग तक पूरी जानकारी appeared first on SarvGyan.